फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों का कलेक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में डीएम ऑफिस के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। जनता में त्राहि-त्राहि मची है। तत्काल 20-20 रुपये लीटर कम किए जाए। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शनकारियों में शलभ गुप्ता, टीटू पाल, शमशाद अहमद, हाजी इकबाल अहमद, सोनू पाल, अताउर्रहमान, शहजाद राव, विकास गोस्वामी, अजय कुमार, अमरनाथ पाल, शाहिद त्यागी, साजिद एडवोकेट, पंकज कुमार, अजय धीमान, तरनजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें