किसान 25 सितंबर को पदयात्रा में शामिल होंगे
मंसूरपुर। भाकियू की बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने कहा कि 23 सितंबर को किसान पद यात्रा रुड़की से चलकर 25 सितंबर को मुजफ्फरनगर में पहुंचेगी। इस किसान पद यात्रा में मंसूरपुर क्षेत्र के काफी संख्या में किसान शामिल होंगे। मंसूरपुर के किसानों की ओर से किसान पद यात्रा में शामिल किसानों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के किसानों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बैठक में संजीव राठी, विकास बालियान, जानसठ ब्लाक अध्यक्ष बिटटू ठाकुर, अनुज पहलवान, नवीन सहरावत, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, दिलशाद, भूरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
10.31 करोड़ गन्ने का भुगतान
मंसूरपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि शुगर मिल द्वारा इस वर्ष का 31 मार्च तक का गन्ने का भुगतान 10 करोड़ 31 लाख रुपए गन्ना समिति को भेज दिया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि शेष भुगतान करने के गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र को बाकी भुगतान कर दिया जाएगा।