फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग सभी समस्याओं की जड़ : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला विज्ञान क्लब के निर्देशन में शुक्रवार को गांधी कॉलोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मौसम व जलवायु परिवर्तन, मानवीय व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 38 विद्यालयों के करीब 650 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अर्चना वर्मा, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव व जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. विकास कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अति दोहन पर्यावरण असंतुलन का मुख्य कारण है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति बढ़ रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग सभी समस्याओं की है, इसलिए जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक पीरथपाल सिंह व राजपाल सिंह ने भी आपदाओं से निपटने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुमकुम, प्रियांशी चौहान, फलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्याख्यान प्रतियोगिता में भव्या मित्तल, ईशू मलिक, रिया गोयल व अनस ने बाजी मारी। निबंध प्रतियोगिता में पीहू शर्मा व वंशिका कांबोज प्रथम रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतीक मलिक, निकिता, साक्षी, अभिषेक, आंचल शर्मा, प्रियंक, शिफा परवीन व सारिका शर्मा को भरपूर सराहना मिली। केके इंटर कॉलेज काजीखेड़ा की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिस पर उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। मौके पर प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, अभिषेक गर्ग, तेजप्रताप वाजपेयी, बुद्ध सिंह, भूपेंद्र सिंह, श्रीपाल राठी, देवेंद्र सिंह, अखिल, जावेद, आदर्श गोयल, आकाश भारद्वाज व रेणू भारती का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें