फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को समस्याएं गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भाजपा नेता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की। भाजपा नेता विजय चौधरी दुल्हेरा उत्तराखंड के यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूरी व एलम की नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. दीपा पंवार के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम योगी से मिले। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कोर समाज मंडलायुक्त को घेरेंगे
शाहपुर। गांव बरवाला में आयोजित कोरी समाज की बैठक में समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र न देने को लेकर समाज के लोगों ने 19 जुलाई को मंडलायुक्त का घेराव करने का निर्णय लिया गया। शाहपुर के गांव बरवाला में आयोजित कोरी समाज की बैठक में बोलते हुए बलराज आर्य ने बताया कि हाईकोर्ट, शासन, मंडलायुक्त व डीएम द्वारा कोरी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र दिए जाने के आदेश के बाद भी कुछ विशेष जाति के अधिकारी उनको जाति प्रमाण पत्र नहीं बना करके दे रहे हैं। जाति प्रमाण पत्र बनाने के विरोध में कोरी समाज के लोग 16 जुलाई को मंडलायुक्त के यहां धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में राम किशन दास, धर्मपाल सिंह, अमित कुमार, किशन दास, प्रेमसिंह, अनिल कुमार, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें