फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें परिवार चलाने का अनुभव नहीं, देश प्रदेश की बागडोर सौंप दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता आज ऐसे लोगों के हाथों में जिन्हें अपना घर चलाने का अनुभव भी नहीं है। जो घर नहीं चला सके वे देश क्या चलाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में डॉ निषाद ने कहा कि प्रदेश का कश्यप और निषाद समाज विकास की दौड़ में बहुत पीछे चला गया है। इस समाज को न तो एससी का लाभ मिल पा रहा है और न ही ओबीसी का। ओबीसी में पहले से ही मजबूत जातियां है और एससी का लाभ 1992 के बाद नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज जब तक राजनीतिक रुप से मजबूत नहीं होगा अपने अधिकारों की लड़ाई भी नहीं लड़ पाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि इन लोगों को विकास की दौड़ में पीछे रह गई जातियों की कोई चिंता नहीं है। इन लोगों को तो घर तक चलाने का अनुभव नहीं है, देश क्या चलायेंगे। पिछड़ों में बंटवारा करके भी कुछ होने वाला नहीं है। कश्यप और निषाद को एससी में ही शामिल किया जाना चाहिए। प्रदेश की 80 सीटों में से बीस सीटों पर मछुवा समुदाय के वोट तीन लाख से ऊपर हैं। प्रदेश में जातिवाद चरम सीमा पर है। बीजेपी फूलनदेवी के हत्यारे को सम्मानित करने का काम कर रही है। 2019 में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर इस अपमान का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के विकास के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। देवेंद्र कश्यप, मनोज कश्यप, नीरज कश्यप, पप्पू कश्यप, अशोक, कृष्णपाल, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें