फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की मांग को रामपुरी के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पानी निकासी की मांग को लेकर रुड़की रोड स्थित रामपुरी के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया। डीएम को दिए ज्ञापन में रामपुरी के नागरिकों ने बताया कि कालोनी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। पानी एकत्र रहने से यहां बीमारी बढ़ने की स्थिति बनी रहती है। डीएम से पानी निकासी की मांग की गई। पालिका पर उदासीनता का आरोप भी लगाया गया। नीरज कुमार, पप्पू त्यागी, रामकृष्ण, मोहित, रुमा, लक्ष्मी, मनोज त्यागी, मुनेश, बबीता, रणजीत, रोशनी, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन


भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गांव रेई के शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। राधिका कौशिक ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन सुनने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्राम प्रधान यतेंद्र त्यागी ने सभी का आभार जताया। आदित्य, आयुषी, आस्था, तनु, अक्षिता, सूरज आदि का सहयोग रहा।

भाजपा ने मतदाता बनाने को की पहल
मुजफ्फरनगर। एक जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भाजपा ने अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस मीटिंग में ओमप्रकाश धीमान, चंद्रपाल, शिवकुमार, लोकेश सैनी, दिनेश पांचाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें