फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर के मोहल्ला सैनी नगर में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के वार्षिक उत्सव पर धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें विगत एक सप्ताह से मंदिर प्रांगण में भजन, कीर्तन, सत्संग व प्रवचन किए गए। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक सुंदर झांकियां, बैंडबाजे और रथ पर सवार महाराज श्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा सैनी नगर से होती हुई नगर के मुख्य मार्गों जीटी रोड, जानसठ तिराहा, जानसठ रोड, रेलवे रोड आदि मार्गों से होती हुई वापस सैनी नगर प्रणामी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पद्मावती पुरी धाम पन्ना मध्यप्रदेश के महाराज श्री कुंज बिहारी दुबे जी, महामंगल पुरी धाम सूरत से आचार्य श्री 108 सूर्य नारायण दास जी महाराज, नवतनपुरी धाम गुजरात जामनगर के महाराज, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर शक्तिनगर दिल्ली से साध्वी प्रेम सखी अन्य गुरुजन, संत, भक्तजन मौजूद रहे। शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण भगवान की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद मंदिर में विशेष मंच कार्यक्रम, भजन, कीर्तन, सत्संग और गुरुजनों के प्रवचन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र सैनी, मोनू सैनी, श्यामलाल सैनी, रामपाल सैनी, श्यामलाल, राजेश्वर, गिरधर, कृष्ण गोपाल, अजय सैनी, अरुण सैनी, हिमांशु सैनी, साध्वी ललिता देवी, ओमवती, कुंती, रेणु, बाला, प्रेमवती, संध्या आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें