फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर बच्चों ने किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल साकेत स्थित शिशु वाटिका में स्वीमिंग पूल का उद्घाटन संतोष मिश्रा ने किया। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने कहा कि खेल-खेल में शिक्षण कार्य से बच्चों का चहुंमुखी विकास करना है। संस्था अध्यक्ष प्रमोद कुमार अरोरा, रोहताश गुप्ता, रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में गंगा दशहरा के अवसर पर बच्चों ने स्नान का आनंद लिया। शिशु वाटिका प्रमुख नूतम मित्तल एवं रेखा वर्मा ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोडें।़ संसपाल ने फल वितरित किए। प्रधानाचार्य हरिओम, सारिका, सोहनवीरी, ऋतु, ईश्वरदत्त आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


छात्र संसद ने ली शपथ
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में छात्र संसद प्रमुख आचार्य योगेंद्र दत्त ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। विद्यार्थियों ने ईमानदारी, निष्ठा, लग्न और निष्पक्ष भाव से कार्य करने की शपथ ली। तुषार जैन, स्नेहा वर्मा, अंकुश शाक्य, आदित्य प्रजापति, भानू सैनी, अनीक शर्मा, प्रज्ञा वर्मा, तनु मित्तल, आयुषी, निधि गुप्ता, निशांत पुंडीर, देवराज दत्त, अदिति शर्मा, कृष्ण वर्मा, अनंत गुप्ता, लक्ष्य गोस्वामी आदि ने शपथ ली। आचार्य मनोज सिंह, अनिल कुमार, सुशील कुमार, ने विचार रखे। संचालन योगेंद्र दत्त शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें