एडी ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया
खतौली। पशु चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक डा. वीआईएस नागर ने नगर के पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पशु चिकित्सा प्रभारी डीबी सिंह से पशुओं में फैलने वाली मुंहपका व खुरपका बीमारी की रोकथाम के लिए गांवों में टीकाकरण अभियान चलाए जाने के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सभी गांवों में टीम को भेजकर टीकाकरण कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी पशुपालकों की शिकायत पर टीम को गांव भेजकर बीमारी के लक्षणों का पता लगाकर रोकथाम की पशुओं को दवाईयां दिलवा दी जाती हैं। अपर निदेशक ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मजदूर ट्रेन से कटा
मंसूरपुर। नरा रेलवे फाटक के पास गांव नरा निवासी 45 वर्षीय मजदूर ओमपाल पुत्र इलम सिंह रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।