फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से जिले में 100 से अधिक खंबे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से जिले में 100 से अधिक खंभे टूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंधी में जिले में सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है। 100 से अधिक बिजली के खंभे आंधी में टूट गए। तीस लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। संपूर्ण जिले में बिजली आपूर्ति सुचारु करना विभाग के सामने चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की रात आई आंधी ने जिले की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया। शहर की बिजली भी सोमवार को सुबह आ पाई, इसमें भी सभी को सप्लाई नहीं मिल पाई। ग्रामीण क्षेत्र में इतनी जगह खंभे टूटे हैं कि सप्लाई सुचारु करने में लगातार परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में ही दस खंभे टूटे हुए थे, जिन्हें रात्रि में ही बदला गया। जगह-जगह तारो पर पेड गिरने से तारों के टूटने से अधिक नुकसान हुआ है। अफसरों के अनुसार जिले में बिजली विभाग को 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें