फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की समस्या को लेकर चीनी मिल पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने बकाया भुगतान मांगा
विज्ञापन

बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव बिराल के किसान मंगलवार को चीनी मिल भैंसाना पहुंचे। चालू सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों से मुलाकात की। गन्ना प्रबंधक जेबी तोमर व चीनी मिल के उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी से किसानों ने लंबी वार्ता की। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि भैंसाना चीनी मिल का भुगतान अन्य चीनी मिलों की अपेक्षा सबसे पिछड़े हैं। किसानों ने बताया कि गन्ने की बुआई व खरीफ की फसलों की बुआई किसानों के सिर पर है। बीज, खाद एवं दवाई के लिए किसानों को पैसे की आवश्यकता है। किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों से भुगतान जल्द दिलवाने की मांग की। चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानो को गन्ने के भुुगतान की समस्या का जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सचिन उर्फ मन्नू, प्रवीण, राजपाल, अनिल, रोशन, सन्नी व विवेक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें