किसान योजनाओं का लाभ उठाएं
मोरना। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोर्ड की बैठक में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि टंच ओपनर व इक पलटा कृषि यंत्र पर किसानों को पचास प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इसलिए किसान सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन कुसुम देवी ने सहारनपुर के बजाए समिति कार्यालय पर ही खाईखेड़ी, खतौली, देवबंद, टिकौला व मंसूरपुर शुगर मिलों की गन्ना पर्ची छापे जाने तथा शुगर मिल, रहमतपुर, चौरावाला, खुजेड़ा, ककरौली, मोरना, भोकरहेड़ी व बसेड़ा समेत आठ जगहों पर गोदाम बनाकर किसानों को खाद, कीटनाशक दवाई व कृषि यंत्र बांटे जाने का प्रस्ताव रखा। संघ के डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि यूनिक कोड के आधार पर ही किसान चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करेंगे। बैठक में सचिव यशपाल सिंह ढाका ने कहा कि समिति में सात सुपरवाइजर तबादला होकर आए हैं, जिन्हें गोदाम पर लगाया जा रहा है। किसानों को खाद, कीटनाशक दवाई व कृषि यंत्र वितरण करने में कोई समस्या नहीं होगी। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, डायरेक्टर विकास कुमार, सुभाषचंद, संजीव कुमार, अनिल कुमार, धनवीर सिंह, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
चालक घायल
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी निवासी दीपक कुमार मंगलवार की सुबह रेहड़ा में घरेलू सामान बेचने जा रहा था। भोकरहेड़ी व बहुपुरा मार्ग पर पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रेहड़े में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक दीपक घायल हो गया और रेहड़ा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।