फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व ही मेन रोड के अलावा मेन बाजार व बसी रोड़ के दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण स्वयं ही हटा लिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बुधवार से कस्बे में अस्थाई के साथ साथ स्थाई अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में मेन रोड, मेन बाजार व बसी रोड़ पर जबरदस्त अतिक्रमण होने के कारण मेन चौक सहित मेन रोड पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे आमजन को तो असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके अतिक्रमण के चलते कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाए जाने को लेकर लोगों में मुजफ्फरनगर व बुढ़ाना कस्बे में चलाये गए अतिक्रमण को लेकर भय बना हुआ है। जिसके चलते बुढ़ाना रोड, मुजफ्फरनगर रोड के अलावा बसी रोड़ के दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा लिया। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी और अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि बुधवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें