फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। जनपद का खरीद का लक्ष्य दो लाख 66 हजार क्विंटल रखा गया है। गेहूं की खरीद दो अप्रैल से 15 जून तक होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस बार किसानों से 1735 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदने की घोषणा की है। दो अप्रैल से जिले के 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। जिले में खाद्य विभाग के नौ, पीसीएफ के 24, पीसीयू के छह, यूपी स्टेट एग्रो के दो और भारतीय खाद निगम का एक क्रय केंद्र खोला गया है। क्रय केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। जिले में इस बार 80,254 हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन हुआ है। गेहूं खरीद का सरकार ने जिले को दो लाख 66 हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया है। गेहूं की खरीद के लिए विभाग ने 22, 873 नए बोरों की व्यवस्था की है, जबकि 15 हजार पुराने बोरे विभाग के पास हैं। डिप्टी आरएमओ अखिलेश सिंह ने बताया कि विभाग के सभी खरीद केंद्र दो अप्रैल से खुल जाएंगे। जिले में अभी गेहूं की कटाई प्रारंभ नहीं हो पाई है, इसलिए गेहूं इन केंद्रों पर 15 अप्रैल तक ही आना प्रारंभ होगा। विभाग की तरफ से समस्त तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें