फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अपनी राह चुनने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में धमाल मचाया
विज्ञापन

पुरकाजी। सेठपुरा गांव के मदर लैंड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध किया। मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके अभिभावकों को बच्चों की भावनाओं को समझकर बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। बच्चे जिस फील्ड में जाना चाहते हैं उनकी इच्छानुसार ही बच्चों को आगे बढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई कर स्कूल, जनपद और अपने परिवार का नाम रोशन करने की अपील की। इस दौरान कक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मियां नसीम, जिया चौधरी, भारत भूषण खुल्लर, नवीन राठी, मौहम्मद इरशाद, रागिब कुरैशी, आजाद फरीदी, जय भगवान कश्यप, डॉ आमिल, प्रबंधक मौहम्मद इस्तखार, प्रिंसिपल डीके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें