मुजफ्फरनगर। जिलधिकारी राजीव शर्मा ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है, जो हमें आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व हमें ईष्या और भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि होली के पावन पर्व पर सभी गिले-शिकवे भुलाकर जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर सभी को गले लगाएं। यह पर्व सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को और बलवती करता है। राजीव शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली के पावन पर्व पर आपसी भेदभाव मिटाकर भाईचारे की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि शालीनता और सदभावपूर्ण तथा शांति के वातावरण में पर्व को मनाएं। उन्होंने जनपदवासियों को इस पावन पर्व की अनेकानेक बधाईयां दी।