फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन पास नहीं करने पर बैंक का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन पास नहीं करने पर बैंक का घेराव
विज्ञापन

पुरकाजी। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने रजवाहों में पानी नहीं आने और बैंक कर्मियों पर ग्राहकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बैठक के बाद बैंकों का घेराव कर बैंक कर्मियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचे किसान सोमपाल निवासी शकरपुर ने बताया कि उसका पुत्र मनीष कुमार वर्ष 2016 में रूस में एमबीबीएस करने के लिए गया था, जिसके लिए एजूकेशन लोन के लिए उसने कस्बे के पीएनबी में आवेदन किया था। एक साल बीत जाने के बावजूद बैंक ने लोन पास नहीं किया है। बैंक मैनेजर के कहने पर उसने अपने पुत्र को रूस से बुलाया, जिसमें उसके 50 हजार रुपये खर्च हो गए। उसके पुत्र ने दो सप्ताह तक यहां रहकर आवेदन में कुछ औपचारिकताएं पूरी की थी। बैंक अब लोन पास नहीं कर रहा है। कुछ लोगों ने बैंक कर्मचारियों पर दस के सिक्के और रेजगारी नहीं लेने का आरोप भी लगाया। बैठक के बाद लोग जहीर फारूकी के नेतृत्व में पहले स्टेट बैंक पहुंचे और बैंक मैनेजर का घेराव किया। बैंक मैनेजर ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीएनबी में चेयरमैन ने आरोप लगाया कि बैंककर्मी जान-बूझकर सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को न पहुंचाकर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस पर बैंक मैनेजर जल्द ही लोन पास कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें