पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मोरना। मोरना में शुक्रताल मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डायरेक्टर डॉ. उदयवीर सिंह व प्रधानाचार्य एस. कृष्णा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता खो-खो में शिवालिक हाउस प्रथम जिसमें अपर्णा, सफिया, साक्षी, फिजा, तनु आदि तथा द्वितीय स्थान पर अरावली हाऊस जिसमें अनम, हिमानी, निशा, रिया। लंबीकूद में छात्रा ईशा प्रथम, यशस्वी द्वितीय रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में नीलगिरि हाउस प्रथम व अरावली हाउस द्वितीय रहा। फ्रॉग रेस में शिवांश प्रथम, अक्षय द्वितीय, शौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में वंश प्रथम, नेहा द्वितीय, नैना तृतीय स्थान पर रहे। बैलून रेस में वंशिका प्रथम, सबिया द्वितीय तथा लव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लैटर मैच रेस में अंशिक प्रथम, देव द्वितीय, सत्यम तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम, सारांश द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय रहे। पेपर रेस में अंश प्रथम, आर्यन द्वितीय तथा पर्णिका तृतीय रहे। इस अवसर पर रीता शर्मा, अनिरुद्ध, प्रवीण, सददाम, अंजलि शर्मा, सीमा, अजय गुप्ता आदि का सहयोग रहा।