मुजफ्फरनगर। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिलने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर प्रदर्शन किया। सदर तहसील में एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए सदर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने फसलों के दाम नहीं मिलने पर आक्रोश जारी करते हुए तहसीलदार रंजीत सिंह को आलू की बोरी और गन्ने की पूली भेंट की। जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बदहाल है। आलू किसान को अपना आलू सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है। फसल की लागत के दाम भी नहीं मिल रहे हैं। सिंचाई को लेकर बिजली के दाम बढ़ा दिए है। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी और उमाकिरण ने कहा कि किसानों पर भाजपा भाषण तो दे रही है, लेकिन कर कुछ नहीं रही है। किसान की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। किसानों को बीज और यूरिया तक नहीं मिल पा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, जिया चौधरी, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, विनय पाल, राकेश शर्मा, शाहीन बेगम, खुर्शीद अहमद, काजी अरशद, शमशाद अहमद, अमरनाथ पाल, दिलशाद कुरैशी, नौशाद कुरैशी, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, सूर्यप्रताप राणा, मनोज वर्मा, आकाश राणा, असद पाशा, नासिर राणा, राहुल वर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, पवन बंसल, सोमपाल भाटी, रामशरण कश्यप आदि मौजूद रहे।