लोक अदालत के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के हाल में लोक अदालत के संबंध में सभा का आयोजन हुआ। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष जयकृष्ण तिवारी ने अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि इसमें एक करोड़ लेनदेन तक के मुकदमों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र होगा तथा उसका निर्णय अंतिम होगा। उसके विरुद्ध कोई अपील नहीं होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्थायी लोक अदालत में सड़क, यातायात, डाक, टेलीफोन, विद्युत, अस्पताल, बीमा, शैक्षिक, आवास, भू संपदा से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया जाता है। इस दौरान बीएस महेश, तेगबहादुर, ब्रजभूषण अग्रवाल, सोमपाल सिंह, जयनंद त्यागी, हंस कुमार जैन, देवेंद्र कौशिक, अनिल दीक्षित, गौरव गोयल, मनोज शर्मा, राधेश्याम गर्ग, अभिनव अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, रविदत्त, आजम, उमेश सिंघल, सुनील मित्तल, प्रदुम्मन कुमार, निपुण जैन, विकास जैन, राज गुरुदत्त आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने और संचालन महासचिव सुगंध जैन ने किया।