फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों से मांगा मरीजों का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों से मांगा मरीजों का रिकार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अल्ट्रासाउंड केंद्रों से स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का रिकार्ड मांगा है। इसको लेकर केंद्र संचालकों में खलबली मच गई है। प्रदेश स्तर पर मांगी गई अल्ट्रासाउंड को लेकर आरटीआई के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है। केंद्रों से पीसीपीएनडी एक्ट के तहत हुए अल्ट्रासाउंड की जानकारी मांगी गई है। इसको लेकर केंद्र और विभाग में खींचतान की स्थिति बन गई है।
एक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार से अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होने वाले अल्ट्रासाउंड की डिटेल मांगी है, जिसमें पीसीपीएनडी के तहत गर्भवती महिलाओं का उपचार के साथ अन्य जानकारी मांगी है। इसको लेकर शासन ने जिले से भी डिटेल भेजने को कहा है। इसको लेकर केंद्रों से स्वास्थ्य विभाग ने दो साल में किए गए अल्ट्रासाउंड आदि का रिकार्ड तलब किया है। इससे केंद्र संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। जिला नोडल अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि आरटीआई के तहत एक व्यक्ति ने जानकारी मांगी है। इसको लेकर ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों से दो साल का डाटा तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग का मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम सोमवार से चलेगा। 18 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में 124 अधिकारी ड्यूटी करेंगे. जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सात बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें