फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप को लूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला दो पक्षों में मारपीट का निकला। दूध का डिब्बा पेट्रोल पंप पर छूट जाने के मामले को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों ओर से छह युवक घायल हुए। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले रखा है। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बुढ़ाना मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि पंप पर आए कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूट लिया है और विरोध करने पर तीन सेल्समैनों के साथ मारपीट की। लूट की सूचना पर पुलिस मे हड़कंप मच गया। शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे, वहां भीड़ लगी थी। पुलिस ने जांच में लूट का मामला झूठा पाया। जांच में पता चला कि खांजापुर के कुछ युवक देर रात पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए थे, जो जाते हुए अपना दूध का डिब्बा पंप पर ही छोड़ गए। आरोप है कि युवक शराब पिये हुए थे, जो कुछ देर बाद फिर पेट्रोल पंप पर आए और अपना दूध का डिब्बा मांगा, जिसके बारे में सेल्समैनों ने अनभिज्ञता जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें तीन सेल्समैन समेत दोनों ओर से छह युवक घायल हो गए। शहर इंस्पेक्टर ने बताया कि लूट की सूचना झूठी पाई गई। मामला डिब्बा रह जाने पर मारपीट का था। पुलिस ने दोनों ओर से कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें