फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-देवबन्द के तीन क्रय केंद्रों पर चली कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद के तीन क्रय केंद्रों पर चली कैंची
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। शासन ने क्षेत्र के तीन गांवों में संचालित तीन गन्ना क्रय केंद्रों को देवबंद से काटकर बजाज शुगर मिल थानाभवन को आवंटित कर दिए हैं। मंगलवार से समिति ने बजाज मिल की पर्चियां आवंटित करनी शुरू कर दी है। ब्लॉक के गांव रोनी हरजीपुर, बलवाखेड़ी और बाढ़ में पिछले साल से देवबंद के तीन क्रय केंद्र संचालित है। इस साल भी तीनों केंद्रों का आवंटन इसी मिल को हुआ था, जबकि दो साल पूर्व इन केंद्रों से बजाज थानाभवन गन्ना खरीद करते थे। इस साल गन्ना आयुक्त द्वारा जारी रिजर्वेशन तीनों केंद्र देवबंद को मिल गए थे। नतीजतन किसान इन केंद्रों को बजाज शुगर मिल पर कराने की मांग कर रहे थे। दरअसल, थानाभवन नजदीक होने और शीघ्र भुगतान मिलने के कारण इन केंद्रों को लगवाने का मुद्दा उठाए थे। किसानों के प्रस्ताव के बाद बजाज मिल द्वारा तीनों केंद्रों को लेने के लिए शासन में अपील की थी। इस संबंध में विभाग के विशेष सचिव नरेश बहादुर ने तीनों केंद्रों को देवबंद से काटकर बजाज मिल को आवंटित करने का फरमान दिया है। रोहाना समिति सचिव नरेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आदेशों के अनुपालन में मंगलवार से रोनी हरजीपुर और बलवाखेड़ी गांव में बजाज मिल के गन्ने की पर्चियां आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन


तितावी मिल को खरीद में तेजी लाने के निर्देश
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी गांव के किसान अमरीश राना की शिकायत पर डीसीओ ने तितावी मिल के दोनों केंद्रों पर गंन्ना खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए है। गांव बिरालसी में दो केंद्र तितावी, एक देवबंद और एक केंद्र बजाज थानाभवन का संचालित है। किसानों का आरोप है कि तितावी मिल के दोनों केंद्रों पर नियमित तौल नहीं होने से किसानों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। तितावी मिल के केंद्र प्रथम और द्वितीय पर लक्ष्य के विपरीत क्रमश: 15 और 21 प्रतिशत, देवबंद तृतीय केंद्र पर 42 और बजाज केंद्र पर 37 प्रतिशत खरीद हुई है। तितावी फिसड्डी होने के कारण डीसीओ ने किसानों की समस्या को को देखते हुए मिल प्रबंधन से तौल क्लर्क को खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें