फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू महासभा ने निकाली हिन्दू रक्षा जागृति रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा ने निकाली हिंदू रक्षा जागृति रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भगवा रक्षा हिंदू जागृति रैली का आयोजन किया। महासभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद में सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक होने के बावजूद भी जनपद में तैनात कुछ अधिकारी हिंदुत्व विरोधी मानसिकता के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिव चौक पर एकत्र हुए और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ता पूरी तरह से भगवा गणवेश में नजर आ रहे थे। हाथों में हिंदुत्व की ध्वजा लिए इन कार्यकर्ताओं ने जनपद में तैनात कुछ अफसरों पर हिंदुत्व विरोधी मानसिकता के साथ कार्य करने के आरोप लगाए। इस हिंदू रक्षा जागृति रैली को समाजसेवी सुनील ग्रोवर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से शहर और जिले की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने की व्यवस्था करने की मांग की। योगेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकारें हैं, जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा के विधायक हैं और इसके बाद भी जिले के कुछ अफसर हिंदू विरोधी कार्यप्रणाली में लिप्त हैं। जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। रैली में मुख्य रूप से अश्वनी बालियान, नवीन कंसल, दीपक शर्मा, साक्षी वर्मा, रेनू सिंह, हिमांशु शर्मा, सचिन शर्मा, शुभम शर्मा, सोना सिंह, मनोज ठाकुर, वैभव शर्मा, अर्जुन वर्मा, दिनशे कुमार, गीतांजलि सिंह, प्रवेश कुमार, अर्जुन सिंह, अंकुर सिंह, नीरजा सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें