फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रोली पलटी, किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। टेलीफोन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक किसान घायल हो गया। नेशनल हाईवे से गांव जड़ौदा जाने वाली सड़क के किनारे दूरसंचार विभाग द्वारा टेलीफोन का केबल बिछाने के लिए 4 दिन पूर्व गड्ढे खोदे गए थे, जो हादसे को बुलावा दे रहे हैं। रविवार की सुबह गांव लछेड़ा निवासी किसान सुबोध पुत्र महेंद्र सिंह मंसूरपुर शुगर मिल में गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। जिसमें किसान घायल हो गया। ग्राम प्रधान मोनू व भाकियू नेता अहसान ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर दूरसंचार विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। विभाग के ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें