फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता सैनिक दल ने मनुस्मृति मुक्ति दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समता सैनिक दल ने मनुस्मृति मुक्ति दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समता सैनिक दल ने मनुस्मृति मुक्ति दिवस मनाते हुए जातिगत व्यवस्था का विरोध कर नारेबाजी की और नगर में जुलूस निकाला। कार्यकर्ता हाथों में मनु स्मृति विरोधी तख्ती लिए हुए थे।
सोमवार को समता सैनिक दल के कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों पर हाथों में नीले झंडे और मनुस्मृति के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर शिव चौक पर पहुंचे। यहां पर मनुस्मृति मुक्ति दिवस मनाते हुए मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। दल के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह गौतम ने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत में जातिगत व्यवस्था के लिए मनुस्मृति को जिम्मेदार माना। आज ही के दिन 1927 में मनुस्मृति को जला दिया था। उन्होंने इसका सार्वजनिक रूप से दहन किया। डॉ अंबेडकर ने यह कार्य कर समाज में फैली बुराइयों, असमानताओं, छुआछूत, जात-पात जैसी समस्याओं को समाप्त करने के लिए पूरे देश और समाज को समता का संदेश देने का काम किया। उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दल मनुस्मृति मुक्ति दिवस मना रहा है। इसका अभिप्राय यह है कि ऐसी बुराई समाज में दोबारा जन्म न ले, जो समाज के साथ ही पूरी मानवता के लिए खतरा बने। मनुस्मति की मुक्ति में ही पूरे राष्ट्र और समाज का कल्याण है। प्रदर्शन के दौरान समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं ने मनुवादी सोच के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से जुलूस के रूप में ये कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान धर्मवीर सिंह, आनन्द प्रकाश मोर्य, सुनील कुमार, दीपक कुमार, रविन्द्र, रजत, मिथुन, अनिल गौतम, प्रवीण गौतम, संगीत, सुभाष, पंकज, अमरजीत, डा. संदीप, जोनी, मंजीत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलदेव अग्रवाल समिति के सदस्य बने
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित ने विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति का सदस्य मनोनीत किया है। समितियों की बैठक 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक लखनऊ में होगी। बैठक में राजकीय निर्माण निगम, राज्य औद्योगिक विकास निगम, उप्र जल निगम, उप्र मत्स्य निगम, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम, लघु उद्योग निगम शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें