फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को शीतलहर से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर और कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार थामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शीतलहर और कोहरे का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाने के कारण दिन में 10 बजे तक अंधेरे जैसी स्थिति रही। आमने-सामने के वाहन भी दिखाई नहीं दिए। शीतलहर और ठंड के चलते सोमवार को जनजीवन थम गया। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। दिन में भी चालक काफी धीमी गति से वाहन चला रहे थे। सूरज निकला, लेकिन ठंड के सामने सूरज की गर्मी बेअसर ही रही।
विज्ञापन

सोमवार को भी ठंड अपने पूरे पीक पर रही। शीतलहर के चलते आम आदमी कांपता दिखाई दिया। ठंड इतनी अधिक थी कि आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित हो गया। ठंड के साथ सुबह के समय आए घने कोहरे ने मानो जिंदगी थाम सी दी। सुबह पांच बजे से दिन में 10 बजे तक इतना घना कोहरा छाया कि चारों ओर अंधेरा सा दिखाई दिया। सड़कों पर हालात ये थे कि सामने के वाहनों की लाइट भी दिखाई नहीं दी, जिन लोगों को सुबह के समय अपने काम से जाना था, उनके सामने समस्या पैदा हुई। सड़कों पर सुबह का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। वाहन चलाना तो अलग बात सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल रहा। दिन में सूरज तो निकला, लेकिन ठंड के सामने सूर्य देवता की गर्मी भी बेअसर ही दिखाई दी। मौसम में ठंड इतनी अधिक थी कि शाम को तीन बजे के बाद ही लोग ठंड में कांपते नजर आए। सोमवार को दिन में ठंड का असर साफ दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान यहां 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण लोग अपने घरों में ही कैद रहे। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चों ने घरों में ही धमाचौकड़ी मचाई। ठंड का पशु-पक्षियों पर भी सीधा असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें