योग से जीवन होता है निरोग
मुजफ्फरनगर। नारायण अध्यात्मिक योग सेवा संस्थान के तत्वावधान में शिक्षा सदन कन्या इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य विपिन रघुवंशी ने योगासन कराया। उन्होंने कहा कि योग करने से जीवन में निरोग रहा जा सकता है। छात्राओं को योग के अनेक आसन कराए और इसकी महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से शारीरिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इस दौरान वेदपाल मुखिया, रवि बालियान, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
पांच चालकों की संविदा समाप्त
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो पर एआरएम बीपी अग्रवाल ने पांच संविदा चालकों को नौकरी से बर्खास्त किया है। यह सभी चालक गैरहाजिर चल रहे थे। यशवीर, रवि कुमार, महेश, मुनीम उल हक, दुष्यंत और सोनू की डिपो से संविदा समाप्त की गई है।