फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नों से भरा ट्रैक्टर ट्रोला पलटा, तीन को चोट लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी(मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर बिजलीघर के पास खतौली शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली में टकराते हुए सड़क किनारे पलटा गया, जिससे खतौली व बुढ़ाना मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने बमुश्किल पेड़ कटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी सुंदर पुत्र सौदान सिंह शनिवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने लेकर खतौली शुगर मिल जा रहा था। सिकंदरपुर बिजलीघर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया और सड़क किनारे पलट गया, जिसमें चालक सुंदर को मामूली चोटें आई है। दूसरे ट्रैक्टर पर मुजाहिदपुर निवासी किसान विजयपाल पुत्र दीपचंद एक अन्य ग्रामीण के साथ मिल में गन्ना डालकर वापस अपने गांव आ रहा था। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई और वे दोनों भी घायल हो गए। ओवरलोडिंग की वजह से यह हादसा हुआ। खतौली और बुढ़ाना मार्ग पर गन्ने के ट्राली ओवरलोड होकर चलते हैं, जिनसे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार इसको लेकर रास्ता भी जाम किया है, लेकिन मिल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से खतौली व बुढ़ाना मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे पुलिस ने बमुश्किल पेड़ की टहनियों को कटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें