खतौली (मुजफ्फरनगर)। फ्रेट कोरिडोर रेलवे दोहरीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। डबल लाइन डालने के लिए सोमवार को बाईपास का फाटक बंद कर कार्य किया गया। इस दौरान पत्थर डालकर नए स्लीपर डाले गए। इस दौरान इस मार्ग का यातायात पूर्णत: बंद किया गया। जिस कारण शुगर मिल में गन्ना लाने वाले वाहन बंद रहे। जानसठ रोड समेत अन्य मार्गों से शुगर में गन्ने की आपूर्ति की गई। दोहरीकरण के कार्य के दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक इस मार्ग का यातायात सुचारु नहीं हो सका था।