मोरना। बाल दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहड़ा सादात में किया गया, जिसका शुभारंभ प्रबंधक डा. हरपाल पंवार व प्राचार्या मधु देवी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, रेस, जोडी रेस, रस्सा खींच तथा शूटिंग आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिनका संचालन राधा ने किया।
इन प्रतियोगिताओं में सबसे अच्छा खेल कबड्डी रहा, जिसमें लड़कियों ने भी अच्छा दमखम दिखाया। इसमें वैशाली की टीम विजयी रही तथा दूसरी टीम की खिलाड़ी अन्नू पाल को वुमैन ऑफ द मैच मिला। बैडमिंटन में याचिका प्रथम, रेशमा द्वितीय तथा वैशाली तृतीय, खो-खो में टीम बेहडा सादात विजयी रही। लंबी कूद में शिवानी प्रथम, अमिता द्वितीय, अन्नुपाल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्राचार्या मधु देवी, राधा, सुमैय्या, रूपा, पवन कुमार, संजय कुमार तथा जितेन्द्र कुमार आदि का सहयोग रहा।