फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक मांगेराम ने बच्चों को अनुशासन , स्वच्छता , गांठे बंधना , मीनार बनाना , तंबू बनाने आदि के बारे में बताया। बच्चों ने कॉलेज के प्रांगण में तंबू बनाए । इन पर बच्चों ने बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ , स्वच्छता अभियान, आओ स्कूल चले आदि नारे लगी तख्तियां लगाई। बच्चों ने मीनार भी बनाकर ऊपर मौजूद बच्चे ने तिरंगा फहराया। शिविर में डॉ सत्यवीर आर्य, प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष पंवार, प्रदीप आर्य, प्रगति, नेहा गर्ग, विकास मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो पक्षों में झगड़ा
शाहपुर। गांव सोरम में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष के लोगों में कहासुनी होने के चलते जमकर संघर्ष हो गया। जिसमें धारदार हथियारों के चलने से एक पक्ष की ओर से एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
शाहपुर के गांव सोरम निवासी इमरान पुत्र अय्यूब की साजिद के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। मंगलवार सुबह दोनों युवकों के पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे व धारदार हथियार चल पड़े। इस दौरान गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया था। किंतु दोपहर के समय इमरान गांव में स्थित पीर के पास बैठा हुआ था। तभी एक कार में सवार कई लोगों ने वहा पहुंचकर इमरान के ऊपर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसको गंभीर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए घायल को कस्बे के सामुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें