फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की जंग में कोई निर्दलीय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष की जंग में इस बार एक भी निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं है। बीजेपी नेता पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल और सरिता अरोरा के नामांकन वापस लेने के बाद अब पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसमें बीजेपी, सपा, कांग्रेस, बसपा और रालोद के प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की लड़ाई इस बार केवल राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच होगी। नाम वापसी के दिन भाजपा नेता पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल और सरिता अरोरा ने नामांकन वापस ले लिया। इन दोनों के नाम वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद की दौड़ में केवल पांच प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें कांग्रेस की अंजू अग्रवाल, सपा की मिथलेश पाल, भाजपा की सुधाराज, बसपा की मुदस्सिर और रालोद की शबनम परवीन शामिल हैं। लंबे समय बाद निकाय चुनाव में यहां ऐसा हो रहा है कि एक भी निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं है। पांचों प्रत्याशियों को शनिवार को उन्हीं की पार्टी के चुनाव चिन्ह मिलेंगे। इसमें सपा की मिथलेश पाल का निशान साइकिल, भाजपा की सुधाराज शर्मा का कमल का फूल, कांग्रेस की अंजू अग्रवाल का हाथ का पंजा, बसपा की मुदस्सिर का हाथी और रालोद की शबनम परवीन का नल निशान होगा।

18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
मुजफ्फरनगर। नाम वापसी के दिन सभासद के 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। चुनाव चिन्ह शनिवार को वितरित होंगे। जिन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है, इमें वार्ड तीन से संदीप कुमार, वार्ड सात से शोभित गुप्ता, वार्ड दस से प्रिया और प्रीति चौधरी, वार्ड 12 से प्रदीप बंसल, वार्ड 20 से विनय मलिक, वार्ड 21 से सविता, वार्ड 27 से हरीशचंद्र चड्ढ़ा, अनिल कुमार, वार्ड 30 से सोनू, शर्मिष्ठा, वार्ड 32 से रजनी, वार्ड 36 से नईम चौधरी, वार्ड 37 से तौकीर हैदर, वार्ड 42 से दो प्रत्याशी, वार्ड 43 से एक और वार्ड 49 से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें