फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर परिचालक और चालक की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो में काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे छह चालक और पांच परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। इन सभी को नौकरी से बाहर किया गया है। साथ ही कई अन्य चालक-परिचालकों को भी अनुपस्थित रहने पर नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर परिवहन निगम में छुट्टियों पर रोक लगाई गई थी। डिपो में दर्जनों चालकों ने इस आदेश का पालन नहीं किया। सोमवार को एआरएम बीपी अग्रवाल ने डिपो के ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें छह संविदा चालक सुनील बाल्मीकि, आकाश, संदीप चौहान, कुलदीप, फखरुद्दीन, तैमूर खान काफी दिनों से अनुपस्थित पाए गए। जिन पर कार्रवाई करते हुए एआरएम ने इनकी संविदा समाप्त कर दी। इसके साथ ही पांच संविदा परिचालक हरविलास रोहित, नन्हे सिंह, पवित अहलावत, सिद्धार्थ अहलावत की संविदा खत्म कर दी गई। वहीं, 20 निगम के चालक-परिचालक दीपावली पर्व पर अनुपस्थित होने पर वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।

तमंचे समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने चरथावल रोड पर गश्त के दौरान आमिर पुत्र आबिद निवासी किदवईनगर को पकड़ा है। युवक के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है। उधर, पुलिस ने जुल्फिकार पुत्र भूरा निवासी खालापार को तमंचा समेत पकड़ा है। जुल्फिकार पर गोकशी करने का आरोप है। वहीं, मुजफ्फरनगर पुलिस ने किदवईनगर निवासी महिला आसमा के साथ मारपीट के आरोपी यूसुफ पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया है। यूसुफ आसमां के साथ आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के रैन बसेरे में अज्ञात व्यक्ति बेहोश पड़ा था। जिसे पुलिस ने उठाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें