फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत से पांच दिन बाद पहुंचा मृतक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गमगीन माहौल में युवक के शव को दफनाया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
गांव कवाल निवासी युवक की कुवैत में मौत हो गई थी। कुवैत से पांच दिन बाद युवक का शव गांव में पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव कवाल निवासी जौहर अब्बास (23) पुत्र मोहम्मद अब्बास डेढ़ साल पूर्व कुवैत में नौकरी करने के लिए गया था। वह कुवैत में गाड़ी चालक था। पांच दिन पूर्व कमरे में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर जौहर अब्बास की मौत हो गई थी। शनिवार को कुवैत से उसका शव गांव में लाया गया। मृतक के पिता मोहम्मद अब्बास ने बताया कि बेटा रोजी-रोटी कमाने के लिए कुवैत में गया था। उसे नहीं पता था कि कुवैत जाने से पूर्व वह पैराशूट उड़ाने की ट्रेनिंग दिया करता। बेटे की मौत कैसे हुई यह उसको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें