फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलीन श्यामानंद महाराज कबगी अंतिम शोभायात्रा नकिली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी श्यामानंद महाराज ने समाधि ली
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज की बैंडबाजों पर धार्मिक धुनों के बीच अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। ब्रह्मलीन स्वामी के अंतिम दर्शन को भारी संख्या में भक्तों का जनसमूह उमड़ पड़ा। वहीं, श्रद्धालुओं ने आस्था भाव के साथ जय-जयकार करते हुए चरण वंदन किया। इसके बाद, आश्रम के परिसर में ब्रह्मलीन स्वामी ने समाधि ली। इस मौके पर उनके परम शिष्य स्वामी विचारानंद महाराज को उत्तराधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित संत मंडल आश्रम के महंत स्वामी श्यामनंद महाराज की लंबी बीमारी के उपरांत शुक्रवार दोपहर को 2.30 बजे निधन हो गया था। महाराज के निधन पर श्रद्धालुओं का तंाता लग गया। स्वामी जी की कृपा और आशीर्वाद का स्मरण करते हुए भक्तों ने पुुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, नगर स्थित आश्रमों व अन्य स्थानों से आए साधु और संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी के अंतिम दर्शन किए। स्वामी केशवांनद महाराज, दंडी स्वामी महेश्वर आश्रम महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि, स्वामी कृपालदास महाराज, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी विमलानंद महाराज, स्वामी मोहनदास महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम गिरि महाराज आदि ने श्रद्धांजलि देकर समाज हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। इससे पूर्व, ब्रह्मलीन स्वामी की अंतिम यात्रा स्वामी कल्याण देव चौक, अंबेडकर चौराहा, गंगाघाट, पंजाबी धर्मशाला, दंडी आश्रम, बस स्टैंड, शुकदेव आश्रम, गुुरुकुल आश्रम से होते हुए वापस आश्रम के प्रांगण में पहुंची, जहां पर स्वामी श्यामानंद महाराज के पार्थिव शरीर को अंतिम समाधि दी गई। इसके उपरांत साधु और संतों व गणमान्य लोगों के बीच वसीयत के अनुसार परम शिष्य स्वामी विचारानंद महाराज को उत्तराधिकारी बनाया गया। इस मौके पर डा. वीरपाल निर्वाल, जयपाल चौहान, कैप्टन ज्ञानेंद्र, राजेश सहरावत चेयरमैन, प्रधान बुधराम, योगेश चोहान, सुसेन प्रधान, विनोद शर्मा चेयरमैन, सुशील प्रधान, मेनपाल प्रधान, महेंद्र चौहान, डॉ. शिवकुमार, सोलाल चौहान, कुंवर भारती, चरणसिंह एडवोकेट, पप्पू मास्टर, सतपाल आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें