फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन दिया। भैंसाना शुगर मिल का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि जिले की सभी चीनी मिलें भुगतान कर चुकी हैं। भैंसाना शुगर मिल ने जान-बूझकर भुगतान नहीं किया है। यदि चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है तो उस पर कार्रवाई की जाए। किसानों के साथ हो रही घटनाओं की उन्होंने निंदा की। 15 अक्तूबर तक जिले की सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू कराई जाए।
विज्ञापन


बिजली ठेकेदार को खतरा
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम में प्राइवेट रूप से ठेकेदारी करने वाले अब्बास ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर पूरे परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनकी गली खादरवाला में दबंग लोग रहते हैं। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे मारने की धमकी दी। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन ये बदमाश पहले ही भाग गए। इन बदमाशों का पूरे इलाके में आतंक है। उसकी एवं परिवार की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें