फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा में पूरा करें शौचालयों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
समय सीमा में पूरा करें शौचालयों का निर्माण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर निर्माणाधीन शौचालयों का निर्माण पूरा कराया जाए। सरकार ने हमें जो निर्धारित समय दिया, उससे पहले ही लक्ष्य को पूरा करना है। जिले में 132 ग्राम पंचायतों के ओडीएफ के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम से सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में बुलाई गई बैठक में सीडीओ ने कहा कि हमें एक निर्धारित समय में शौचालय बनाने का काम पूरा करना है। यह ध्यान रखना है कि किसी भी गांव में एक भी परिवार बिना शौचालय के नहीं रहना चाहिए। किसी अपात्र को भी पैसा जारी नहीं होना है। उन्होंने एडीओ पंचायत से प्रत्येक ब्लॉक में स्वच्छता गृहणियों को ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्वे में पात्र सभी परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 32 ग्राम पंचायतों का जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिन ग्रामों में चैंपियनों की संख्या कम है वहां पर एडीओ पंचायत संख्या बढ़ाएं और शौचालय निर्माण की प्रगति दिखाएं। सभी ब्लॉकों में प्रतिदिन औसत 100 शौचालय निर्मित होने चाहिए। प्रत्येक ग्राम चैंपिंयन को तीन-तीन ग्राम आवंटित किए गए हैं। शौचालय निर्धारित डिजाइन के अनुसार बनाए जाने सुनिश्चित किए जाएं। गांवों में वॉल पेंटिग कंपीटीशन भी कराए जाएं। सीडीओ ने कहा कि जो भी शौचालय बनाए जाएं वे मानकों के अनुसार हों और पारदर्शी ढंग से कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें