फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के खाली पदों को भरेगा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान में 19 पद खाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के करीब 23 स्कूलों में शिक्षकों का टोटा है। शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए विभाग की नींद टूट गई है। खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें सबसे अधिक खाली पद सामाजिक विज्ञान के हैं। इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी पढ़ाने वाले गुरुजी भी स्कूलों में नहीं हैं।
विज्ञापन

नया सत्र प्रारंभ हुए आधे से अधिक वक्त बीत गया है। इंटर कॉलेजों में अनेक विषयों में शिक्षकों का टोटा है, जिससे शिक्षा का स्तर गड़बड़ा गया है। स्कूलों में बिगड़ते शिक्षा के हालातों को काबू में करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों से स्कूलों में पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे हैं। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि जिले में हिंदी में 14, संस्कृत में तीन, अंग्रेजी में 14, गणित-विज्ञान में 13, जीव विज्ञान में 7, सामाजिक विषय में 19, कला में 6, शारीरिक शिक्षा में एक, गृह विज्ञान में दो, सहायक अध्यापकों के पद खाली है। इनके अलावा भी प्रवक्ता के 15 पद विभिन्न विषयों के खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए विभाग ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें