फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से निकाह करने वाले युवक से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बांग्लादेशी आतंकी पकड़े जाने के बाद से खुफिया विभाग काफी सतर्क है। बांग्लादेशी महिला से निकाह की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके साले से थाने में पूछताछ की। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि महिला बांग्लादेशी नहीं, बल्कि म्यांमार देश की निवासी है। हैबतपुर के युवक ने करीब 12 साल पहले उससे दिल्ली में निकाह कर लिया था।
विज्ञापन

कुटेसरा में बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आ गया है। खासकर बांग्लादेशियों के देश में रहने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है। रविवार को थाना प्रभारी डीके त्यागी को शिकायत मिली थी कि हैबतपुर गांव के एक युवक ने बांग्लादेशी महिला से निकाह कर रखा है। इस पर पुलिस ने युवक और उसके साले को थाने बुलवा लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि जिस महिला से निकाह किया था, वह गाजियाबाद गई हुई है। खबर लगते ही एलआईयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान मय टीम के थाने पहुंच गए। उन्होंने युवक से बातचीत की। उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत कर हकीकत मालूम करने के लिए जिला मुख्यालय बुलवा लिया। महिला ने हैबतपुर में रहने के बारे में पूरी जानकारी खुफिया विभाग और पुलिस को दी। खुफिया विभाग के मुताबिक करीब 12 साल पहले हैबतपुर का युवक दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करता था। वहां उसकी म्यांमार की महिला से मुलाकात हो गई थी। दोनों निकाह करने के बाद हैबतपुर गांव में रहने लगे थे। महिला का भाई भी उनके साथ गांव में रहता है। उसने गांव के पते बने हुए वोटर आईडी कार्ड भी पुलिस को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें