दिव्यांग की मौत से परिवार में कोहराम मचा
जानसठ। गांव मीरापुर दलपत में दिव्यांग परिवार को कोई भी सरकारी सहायता व चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। इसी अभाव में परिवार के एक दिव्यांग की मौत हो गई। दिव्यांग की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
मीरापुर दलपत गांव में विनोद कुमार के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें से दो दिव्यांग हैं। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार कई बार अधिकारियों से सरकारी आर्थिक सहायता और चिकित्सा की सुविधा दिलाए जाने की गुहार तक लगा चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक इस दिव्यांग परिवार को सरकार की ओर से कोई भी सुविधा नहीं मिली है। इलाज के अभाव में बुधवार को विनोद के 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र सोनू की मौत हो गई। दिव्यांग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।