मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षक विभाग ने भगौड़े नौ शिक्षक शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर किया है। ये अध्यापक लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। लगातार नोटिस भेजने के बाद भी इन्होंने स्कूलों का रुख नहीं किया। बर्खास्त होने वालों में आठ शिक्षकाएं हैं और एक शिक्षक शामिल है। यह सभी जनपद, मेरठ, दिल्ली, मोदीनगर और मुरादनगर निवासी हैं। इनके अलावा भी विभाग में अन्य शिक्षकों की कुंडली खंगाली जा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पूर्ति के लिए संविदा पर शिक्षक रखे गए। कुछ शिक्षक विद्यालय अलॉट होने पर तैनात हो गए। कुछ अध्यापक बिना बताए गायब हो गए। गैर हाजिर रहने वाले अध्यापकों को नोटिस भेजे गए। एक शिक्षक और आठ अध्यापिकाएं विद्यालय नहीं आए। विभागीय अफसरों ने कई मर्तबा सभी गैर हाजिर शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस भेजकर कारण पूछा, मगर कोई जवाब नहीं मिला।
विभाग ने इन्हें भगौड़ा साबित कर कार्रवाई की है। लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले सभी को बर्खास्त कर किया गया है।
अधिकतर शिक्षिकाओं ने काफी दिनों से स्कूल की तरफ रुख नहीं किया। खतौली तो बर्खास्त होने वालों में सबसे अधिक खतौली ब्लॉक में तैनाती पाने वाली शिक्षिकाएं है। सभी सहायक अध्यापक के रूप में प्राथमिक विद्यालयों में तैनात थे। एक साथ नौ लोगों पर कार्रवाई होने से अन्य शिक्षकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि इन शिक्षाकाओं की लंंबे समय से स्कूल नहीं आने की शिकायत मिल रही थी। बर्खास्त किए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस भेजकर ज्वाइंन करने के साथ जवाब मांगा गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है। गैर हाजिर शिक्षिकाओं, शिक्षक की संविदा समाप्त कर दी गई है। बताया कि यह शिक्षिकाएं लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित चल रही थी।