इंटर कालेज भोकरहेडी में एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत एनसीसी।
मोरना। 82 यूपी बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में चल रहे 10 दिवसीय कैंप मेंं पुरस्कार वितरण किया गया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। कर्तव्य पथ के अलावा एडीजी रैली के लिए प्रथम स्थान पर 82 बटालियन मुजफ्फरनगर रही। सांस्कृतिक गतिविधि में पहले स्थान पर 22 गर्ल्स बटालियन मेरठ रहा। अगला कैंप छह नवंबर से सहारनपुर में शुरू होगा।
कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल ने कैडेट्स को सम्मानित किया। कैंप के दौरान आरडीसी 2026 के चयन के लिए विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे तीन जिलों की 11 बटालियन से आए हुए क्रेडिट में से से गार्ड ऑफ ऑनर के लिए प्रथम स्थान 82 बटालियन मुजफ्फरनगर रहा। मुख्य अतिथि भोकरहेड़ी की चेयरमैन सरला देवी ने कहा कि एनसीसी डिफेंस एवं सिविल के बीच की कड़ी है। प्रबंधक डॉ. करणवीर सिंह, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, चेयरमैन राजेश सहरावत, मदनपाल एडवोकेट, ओमवीर सिंह, कर्नल नवीन पाराशर, मेजर अरविंद कुमार, कैप्टन शशांक भारती, लेफ्टिनेंट अमित राणा, सेकंड ऑफिसर राजकमल वर्मा, सेकंड ऑफिसर कपिल मौजूद रहे।