फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व न्यायमूर्ति की पुत्रवधू शैलजा बनी एडीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में छाई खुशियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति वेदपाल सिंह की पुत्रवधू शैलजा राठी भी एचजेएस की परीक्षा को उत्तीर्ण कर एडीजे बन गई है। शैलजा ने घोषित रिजल्ट की सूची में 16 वीं पोजिशन प्राप्त की है।
विज्ञापन

यूपी हायर जूडिशयल सर्विस की यह परीक्षा 7 से 9 दिसंबर, 2018 में हुई थी। 11 और 12 मार्च को साक्षात्कार के बाद हाईकोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी किया गया। शाहपुर क्षेत्र के गांव शोरम निवासी पूर्व न्यायमूर्ति वेदपाल सिंह के बेटे अजय कुमार भी हरदोई जिले में जज हैं। शैलजा राठी उन्हीं की पत्नी हैं। उसके पिता कृपाल सिंह राठी दरोग़ा के पद से सेवानिवृत्त हैं, जो शहर के आदर्श कालोनी में रहते हैं। एचजेएस एग्जाम में उसके चयन से परिवार में खुशी का आलम है। गौरव की बात यह है कि जिले की दो बेटी 23 एडीजे की चयनित सूची में सफलता का इतिहास लिखने में कामयाब हुई है। जनपद जाट महासभा के देवी सिंह सिंभालका, पूर्व पालिका सदस्य गजेंद्र पाल सिंह, इंद्र पाल सिंह, सोमपाल आर्य, गजेंद्र राणा आदि ने शैलजा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें