फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक के चलते थानों में नहीं उड़े रंग-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने तिल्हैंडी पर शुक्रवार को पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में होली नहीं मनाई। शहर के तीनों थानों में सादा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर विभागीय कर्मियों के लिए बड़ा भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी अटैक के मद्देनजर जनपद में कहीं भी शुक्रवार को थानों में तिल्हैंडी पर्व पर होली का पर्व नहीं मनाया गया। किसी भी थाने में न तो कोई हुड़दंग हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ाए गए। हालांकि शहर कोतवाली, नई मंडी कोतवाली, सिविल लाइंस और खतौली कोतवाली में सादा कार्यक्रम आयोजित कर विभागीय कर्मचारियों व अफसरों के लिए बड़ा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व
पुरकाजी/शाहपुर। कस्बे व देहात क्षेत्र में भी होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर उन्हें रंग-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं की टोलियों ने डीजे व ढोलों की थाप पर जमकर नृत्य किया और गली मौहल्लों में हुड़दंग मचाया। उधर, शाहपुर में भी दुल्हेंडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश भी हुई, लेकिन बच्चों व युवाओं को न थाम सकी, जिन्होंने सब कुछ भुलाकर जमकर होली खेलते हुए हुड़दंग मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें