मुजफ्फरनगर। गुर्जर समाज ने भारत वर्ष की सीमाओं को अखंड व सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अनेक बलिदानियों ने अपने लहू से इतिहास की गौरव गाथाएं लिखी हैं। गुर्जर दिवस मनाते हुए यह विचार चेतन ललित रिंकू ने व्यक्त किए। इस अवसर पर यज्ञ भी किया गया।
शुक्रवार को ग्राम सिसौना में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन चेतन ललित रिंकू ने गुर्जर समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह समाज के इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान करें। इस अवसर पर यज्ञ करने के साथ ही पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भोला सिंह ने व संचालन अरुण सिंह अन्नू ने किया। विशिष्ट अतिथि विनय प्रधान बिजोपुरा गुर्जर, अशोक मुखिया, मनोज कसाना, शिवम मुखिया, अंशु नागर, दीपक कसाना , मधुर तोमर, ऋषभ गुर्जर, आरव गुर्जर आदि युवा उपस्थित रहे।