फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की मशीन से कर्मचारियों ने की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रेलवे विभाग के इंजीनियर कर्मचारियों को लेकर मशीन से रेलवे ट्रैक की मरम्मत कराने में जुटे हैं। इसके अलावा ट्रैक के बीच और बराबर में पत्थर डालकर उनको बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि इस कार्र्य के लिए कोई ब्लॉक नहीं लिया गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए कोई ट्रेन भी प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन

सर्दी में रेलवे ट्रैक हो जाता है और ट्रैक की फिटनेस भी प्रभावित हो जाती है। जिसको लेकर रविवार को इंजीनियरों ने कर्मचारियों को साथ लेकर मशीन द्वारा रेलवे स्टेशन से लेकर मंसूरपुर स्टेशन तक तथा मेरठ की ओर सकौती रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक को चेक किया। ट्रैक की कमियों को दूर करने का काम किया। इसी के साथ रेलवे ट्रैक के बीच और बराबर में पत्थर भी डलवाए गए। इन पत्थरों को कर्मचारियों ने बिछाया। एक इंजीनियर ने बताया कि सर्दियों में इस तरह के कार्य प्रतिदिन किए जाते हैं। जिससे रेलवे ट्रैक में होने वाली कमियों को भी दूर कर दिया जाता है। अगर कहीं पर ट्रैक के स्लीपर या पेंड्रोल क्लिप टूट जाते हैं, उनको भी बदल दिया जाता है। इन छोटी कर्मियों की वजह से ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें