फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में भुगतान न करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने चीनी मिलों के सभी अध्याशियों व अन्य प्रतिनिधियों की बैठक में 2018-19 के अवशेष गन्ना मूल्य तथा समिति कमीशन के भुगतान की समीक्षा की। लोकवाणी भवन में हुई बैठक में डीएम ने चीनी मिल प्रतिनिधियों को तीन दिन में भुगतान करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

2018-19 में जिले की चीनी मिलों में 340.13 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद हुई है। इसके सापेक्ष 85656.47 लाख रुपये का कुल देय है। चीनी मिलों ने अब तक 39980.64 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। समीक्षा में पाया गया कि अब भी 457 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है तथा गन्ना मूल्य के बकाया ब्याज का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। ब्याज भुगतान पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर डीएम ने गन्ना अधिकारी को शासन को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान कार्ययोजना बनाकर तीन दिन के भीतर करने को कहा। क्रेडिट लिमिट वाली मिलो खतौली, मंसूरपुर, टिकौला एवं मोरना चीनी मिल को निर्देश दिए कि वह किसानों का भुगतान सुनिश्चित करें। तितावी, रोहाना, भैसाना एवं खाईखेड़ी चीनी बिक्री कर अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराएं। समिति कमीशन का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें