चरथावल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी जयपाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के झूठे आश्वासनों से जनता तंग आ चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों विरोधी साबित हो रही है। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी बातों को गौर से सुनकर आलाकमान तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
बृहस्पतिवार को मुथरा गांव में पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय विजन यात्रा के दौरान कई गांवों के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि जयपाल सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कभी कोई झूठा आश्वासन नहीं दिए। पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी ने सवाल किया केंद्र द्वारा 15 लाख रुपये लोगों के खातों में भेजने का वादा कहां गया। भाजपाइयों ने सिर्फ हिंदू और मुस्लिमों में दरार पैदा करने का कार्य किया है। किसानों को न समय से पर्चियां मिल रही है और ना ही भुगतान। जोगेंद्र गुर्जर प्रदेश सचिव युवजन सभा ने विचार रखे। कूड़ा सिंह पाल की अध्यक्षता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नौशाद अली ने संचालन किया। मुजफ्फरनगर महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, पूर्व प्रधान रामकुमार, तरुण कुमार, मंगता पाल, आदेश कुमार, पोपन सिंह कसौली, यशपाल सिंह पीपलशाह, सुभाष कश्यप अलावलपुर, प्रधान प्रदुमन पुंडीर मौजूद रहे। उधर, लड़वा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान संजीव प्रधान, सतपाल कश्यप, ओमपाल चेयरमैन, हरवीर्र पूर्व प्रधान, रोहताश सिंह, रणवीर मुखिया, अनंगपाल चौधरी, मैनपाल कश्यप मौजूद रहे।