फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भैंसी में राशन कार्डो का वितरण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रों को राशन कार्ड वितरित
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में ग्रामीणों को अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों का वितरण किया गया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, ग्राम प्रधान सुनील अहलावत तथा आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने ग्रामीणों को कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन

गांव भैंसी में राशन कार्ड वितरण के दौरान ग्राम प्रधान सुनील अहलावत तथा आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों को 102 अंत्योदय तथा 1295 पात्र गृहस्थ के राशन कार्ड वितरण किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों को पूरी मात्रा में राशन वितरण कराया जाएगा। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। गांव में राशन की दो दुकानें है। आपूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों को राशन वितरण की जानकारी देते हुए कहा कि जिस ग्रामीण को राशन से संबंधित परेशानी है। वह तहसील में कार्य दिवस में उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है। ग्रामीणों की परेशानी का निवारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें